सक्ती 13 नवम्बर 2026 - परमेश्वरी देवी शिक्षण समिति द्वारा संचालित परमेश्वरी पब्लिक स्कूल सक्ती में 12 नवम्बर 2026 से 14 नवम्बर 2016 तक तीन दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव 2026 का शुभारंभ 12 नवंबर 2026 को उत्साहपूर्वक किया गया।
कार्यक्रम की शुभारम्भ अतिथि स्नेहाशीष डे (अध्यक्ष, ज़िला कराते संघ सक्ति), धनेश पटेल (शिक्षक, शास. पूर्व माध्यमिक विद्यालय लिमतारा), कलेश्वरी साहू (व्यायाम शिक्षिका, शास. कन्या उच्च. माध्य. विद्यालय सक्ति), अजय शाह (व्यायाम शिक्षक, सेजेस सक्ति), शंकर बरेठ (व्यायाम शिक्षक, सेजेस बाराद्वार), खैमराम (शिक्षक, शास. पूर्व माध्यमिक विद्यालय सपनाईपाली), संस्था सचिव कृष्ण कुमार देवांगन एवं प्राचार्य एम. विकास देवांगन के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर एवं विद्यालय का ध्वजारोहण के साथ हुआ। राज्य गीत और राष्ट्रगान की गूंज के बाद खेल महोत्सव का शुभारंभ हुआ।
तीन दिवसीय खेल महोत्सव में कक्षा नर्सरी से 10वीं तक के छात्र / छात्रों के लिए विभिन्न कार्यक्रम 100 मी., 200 मी., 400 मी., बन्नी होप रेस,ड्रेस अप रेस, ज़िग जैग रेस, म्यूजिकल चेयर रेस , प्ले विथ कोन, चॉकलेट रेस, बलून रेस, स्पून रेस, सैक रेस, नीडल-थ्रेड रेस, फ्रॉग रेस, थ्रो एंड हिट, कैलिग्राफी, लॉंग जंप, कैरम, चैस, आर्चरी, फुटबॉल, क्रिकेट, रैम्स कॉम्पिटिशन, क्यूज़ कॉम्पिटिशन, क्ले आर्ट , बैडमिंटन सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
मुख्य अतिथि मंडल ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व पर प्रेरणादायक संदेश देते हुए कहा कि खेल, शारीरिक एवं मानसिक दोनों लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। खेल से हमारे शारीरिक एवं बौद्धिक विकास होता है। हमें हार जीत के लिए खेल नहीं खेलना चाहिए, खेल भावना से खेलना चाहिए ताकि खेल परिणाम कुछ भी होगा से हमें सीखने को मिलता हैं। हार-जीत हमें संघर्ष करने एवं अपने को बेहतर बनाने का अवसर देता है। खेल में जो भी विजेता होता है वो खेल जीतता है पर जो संघर्ष करता वो इतिहास बनाता है।
विद्यालय में खेलकूद का आयोजन आपको अपनी प्रतिभा को दिखाने का अवसर प्रदान करता है, इस अवसर का आप सभी लाभ ले और अपनी प्रतिभा को दिखाये। उसके बाद अतिथियों के द्वारा विद्यालय के विद्यार्थियों को हरी झंडी दिखा कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रेखा देवांगन, माया देवांगन, गरिमा यादव, लक्ष्मी प्रधान, दीक्षा देवांगन, शारदा नामदेव, भुनेश्वरी बरेठ, स्वेक्षा रावत, तारा देवांगन, संदीप देवांगन, लक्ष्मीन देवांगन, प्रीति यादव, कुंती भार्गव, श्रद्धा देवांगन, शशि यादव, मनीषा महंत, अपेक्षा अग्निहोत्री, काजल कनौजे, दामिनी सहिस, करण यादव, राधिका सिदार, नेहा झा, संगीता खूंटे, किरण साहू, आँचल साहू, संगीता तिवारी, सुनीता सोनसरे, अनिता चंद्रा, स्वेता सिदार, वाणी रौतिया, रिनु देवांगन, अंजलि पटेल एवं शिक्षणोत्तर कर्मचारियों में सूरज सोनी, दीपक वैष्णव, अंशिका कसेर, धारवी सिदार, रमा विश्वकर्मा, विनोदनी सोनी, मंजू यादव का विशेष योगदान रहा। मंच संचालन लक्ष्मी प्रधान के द्वारा किया गया।













