जशपुर 06 अगस्त 2026 - अगर आप छत्तीसगढ़ में  नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में भारत की अग्रणी सुरक्षा सेवा कंपनी SIS Ltd द्वारा सुरक्षा अधिकारी (Security Officer Cadre) के 100 पदों पर वैकेंसी निकाली गयी है।

भारत की अग्रणी सुरक्षा सेवा कंपनी SIS Ltd द्वारा सुरक्षा अधिकारी के 100 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है. भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद, नई दिल्ली एवं ग्लोबल इंडिया स्किल डेवलपमेंट के संयुक्त तत्वावधान में पसारा एक्ट -2005 के अंतर्गत 10 से 12 अगस्त 2026 तक जशपुर में चयन प्रक्रिया आयोजित होगी।

भर्ती प्रक्रिया एसआईएस प्रशिक्षण केंद्र, लाइवलीहुड कॉलेज, बॉयज हॉस्टल, डोडकाचौरा, जशपुर में आयोजित की जाएगी. इस दौरान सुरक्षा अधिकारी कैडर के 100 जीटीओ (GTO) पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी भी विषय में स्नातक होना आवश्यक है. साथ ही न्यूनतम लंबाई 167.5 सेंटीमीटर तथा आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है. चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान ही 33 हजार से 40 हजार रुपये प्रतिमाह (CTC) वेतन मिलेगा.

साथ चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति के बाद राज्य सरकार के न्यूनतम वेतन अधिनियम के अनुरूप वेतन एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी. इसके अतिरिक्त पेंशन, ग्रेच्युटी, ईएसआई, ग्रुप इंश्योरेंस, चिकित्सा सुविधा, आवास, स्थानांतरण के दौरान यात्रा एवं भोजन भत्ता सहित विभिन्न कर्मचारी कल्याण सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी. पात्र कर्मचारियों को कंपनी की कर्मचारी शेयर योजना का लाभ भी मिलेगा।

इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन एवं विस्तृत जानकारी के लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट https://sisindia.com पर विजिट कर सकते हैं. साथ ही फेसबुक पेज Job at SIS का उपयोग कर सकते हैं. इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए +91-7004623515 पर संपर्क कर सकते हैं।