कोरिया 16 अगस्त 2026 - छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के चरचा कॉलरी इलाके में रविवार को एक 21 वर्षीय युवती ने कॉपरेटिव लाइन स्थित SECL क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान 21 वर्षीय पायल कुमारी के रूप में हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। युवती की मौत की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस आत्महत्या की वजह का पता लगाने में जुटी है कि पायल ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।









