जशपुर 06 जून 2023 - इस वक्त एक बड़ी खबर जशपुर जिले से आ रही है जँहा तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने 30 साल के युवक को बुरी तरह कूचल दिया इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गयी घटना से आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया है मौके पर पुलिस पहुँच गयी है और लोगो को समझाने का प्रयाश किया जा रहा है। यह हादसा तपकरा थानाक्षेत्र के लठबोरा पुलिस बैरियर के पास की है।
जानकारी के मुताबिक लठबोरा डीपा टोली का रहने वाला युवक बाईक से अपने घर डीपा टोली जा रहा था तभी सिंगिबहार की ओर से आ रहे ट्रैक्टर से उसकी जबरदस्त टक्कर हो गयी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उड़ीसा और झारखंड की ओर जाने वाली सडको को जाम कर दिया है कुनकुरी और तपकरा पुलिस मौके पर पँहुच कर मोर्चा संभाल लिया है।











