जशपुर 04 जनवरी 2022 - जशपुर से ऐसा मामला सामने आया है जहां पर अपने बड़ी बहन के ऊपर हो रहे अत्याचार को देख छोटा भाई हुआ आगबबूला हो गया और गुस्साए साले ने जीजा के ऊपर कुल्हाड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया इस मामले में पुलिस ने 16 वर्षीय बालक को हिरासत में लेकर बाल संप्रेषण गृह भेज दिया है घटना जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक सन्ना क्षेत्र में 30 वर्षीय महिला का एक जनवरी को अपने पति के साथ विवाद हुआ था विवाद के दौरान आरोपी पति उसे हाथ मुक्के से मारने लगा पीड़िता अपने आप को बचाने के लिए पास में रहने वाले अपने रिश्तेदार के यहां चली गई वँहा पर भी आरोपी पति भी आ गया और घर से पत्नी को निकालकर फिर से मारपीट करने लगा।

घटना के दौरान पीड़ित महिला का छोटा भाई भी मौजूद था बहन को मार खाता देख वो अपने जीजा को ऐसा करने से रोकने लगा। जीजा ने जब बात नहीं मानी और पत्नी को पिटता रहा, तो नाबालिग साले ने पास रखे कुल्हाड़ी से अपने जीजा की कनपटी और गले में हमला कर दिया। 

इस हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी बालक को हिरासत में लेकर बाल संप्रेशण ग्रह भेज दिया गया है साथ ही पुलिस ने हत्या में उपयोग की गई कुल्हाड़ी को भी जब्त कर लिया है।