रायपुर 11 अक्टूबर 2023 - चुनाव आयोग की तरफ से हटाये दो जिलों के कलेक्टर को मंत्रालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है। वहीं मनोज सोनी को विशेष सचिव मंत्रालय पदस्थ किया गया है। बता दें बिलासपुर कलेक्टर संजीव झा , रायगढ़ कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा और फूड विभाग के विशेष सचिव मनोज सोनी को चुनाव आयोग ने हटाने के आदेश दिया था।

चुनाव आयोग के निर्देश के बाद अब तारण प्रकाश सिन्हा और संजीव झा को संयुक्त सचिव मंत्रालय बनाया गया है। वहीं मनोज सोनी को विशेष सचिव मंत्रालय बनाया गया है।