रायपुर 05 सितंबर 2023 - छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों का ट्रांसफर हुआ है। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा (DGP Ashok Juneja) ने आदेश व लिस्ट जारी किया है।

ट्रांसफर हुए पुलिसकर्मियों में निरीक्षक , उप निरीक्षक , सहायक उप निरीक्षक और प्रधान आरक्षक सहित आरक्षकों को तबादला हुआ है। जारी लिस्ट के अनुसार, 25 निरीक्षक , 32 उप निरीक्षक और सहायक उप निरीक्षक , प्रधान आरक्षक और आरक्षकों सहित 191 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर हुआ है।