जशपुर 09 दिसम्बर 2021 - जशपुर जिले में 5 साल के बच्चे ने 2 साल की बच्ची के उपर खेल खेल में मिट्टी खोदने वाले औजार से ऐसा प्रहार किया कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। 

घटना पण्डरापाठ के पहाड़ी कोरवा बस्ती की है। बताया जा रहा है कि धान की कटाई होने के बाद खेत के जमीन के भीतर रह रहे चूहों को निकालने के क्रम में यह बड़ी घटना हो गयी। 

खेत मे चूहों को बिल से चूहा निकालने के लिये मुन्ना राम और जगेशर राम (पहाड़ी कोरबा) परिवार के लोग धान के खेत में थे। मुन्ना राम का 5 वर्षीय बेटा और जगेश्वर राम की 3 वर्षीय बेटी भी वहां मौजूद थे। 

5 वर्षीय बच्चा भी सबके साथ मे औजार लेकर चूहा निकालने लगा था इसी दौरान जब उसने औजार को चलाया तो औजार जमीन में न लगकर पास बैठी दो साल की बच्ची के गर्दन में लग गया और बच्ची की मौत हो गई। 

पण्डरापाठ चौकी प्रभारी ने बताया कि खेल खेल में ऐसा हादसा हो गया है फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और विवेचना जारी है।