खैरागढ़ 20 जून 2023 - खैरागढ़ ब्लॉक के एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शिक्षक की गिरफ्तारी को लेकर पीड़िता ने ठेलकाडीह थाने मे FIR दर्ज कराई थी।

SDOP लाल चंद मोहले ने बताया कि आराेपी शिक्षक नरेश हरिहारनो के खिलाफ 08 जून को थाने में धारा 354 के तहत FIR दर्ज किया गया था, जिसके बाद पुलिस आरोपी नरेश को गिरफ्तार करने  के लिए तलाश रही थी आज वह पुलिस के शिकंजे में फंस गया।