धमतरी 02 मार्च 2023 - छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के ग्राम पिपरछेड़ी में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी और में जाकर थाना में सरेंडर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची जिसके बाद शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। 

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पिपरछेड़ी निवासी अर्जुन देशमुख 57 वर्ष ने गुरुवार की सुबह अपनी पत्नी शारदा  के गले में कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी आरोपी के बेटे लालजी देशमुख ने बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता है और घर से सुबह निकल गया था। भाई भी काम पर चला गया था। उसकी पत्नी रोजगार गारंटी में काम के लिए गई हुई थी। घर पर माता-पिता दोनों ही थे। 

लगभग 10 बजे जब उसकी पत्नी काम से जब लौटी तो देखा कि मां खून से लथपथ पड़ी हुई थी तब बाकी लोगों को सूचना दी गई लेकिन जानकारी मिली कि उसके पिता हत्या कर थाना में सरेंडर कर दिया हैं। अभी घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। लेकिन लोगो ने बताया कि आरोपी
अर्जुन देशमुख पिछले महीने से रोजाना शराब पिया करता था।

इस संबंध में अर्जुनी थाना प्रभारी गगन बाजपेयी ने बताया कि अर्जुन देशमुख ने अपनी पत्नी शारदा देशमुख की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी है। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है कारण स्पष्ट नहीं है और वरदात की वजह पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।