महासमुंद 23 मई 2023 - भारतीय जनता पार्टी ने अपने 10 नेताओं के निलंबन अवधि समाप्त कर दी है। इसमें 9 पार्षद और एक जनपद उपाध्यक्ष का नाम शामिल है। इस संबंध में प्रदेश महामंत्री व मुख्यालय प्रभारी केदार कश्यप ने आदेश जारी किया है। 10 लोगों में से 08 महासमुंद नगर पालिका के पार्षद और एक सरायपाली नगर पालिका के पार्षद एवं एक बागबाहरा जनपद उपाध्यक्ष शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ - जनपद उपाध्यक्ष सहित 09 पार्षदों का बनवास खत्म , पार्टी ने जारी किया यह आदेश











