रायगढ़ 30 अगस्त 2021 - डोंगरीपाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत किंकारी डेम में नहाने गया बरमकेला तहसील के निर्वाचन शाखा का क्लर्क पानी के तेज बहाव में बह गया। इसकी जानकारी साथ में मौजूद लोगों ने पहले तो उसके परिजनों को दी उसके बाद पुलिस को भी अवगत कराया। देर रात तक उसका कोई पता नहीं चल सका है।

सारंगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत छाताडीह गांव निवासी दिल बरिहा (26) बरमकेला तहसील की निर्वाचन शाखा में संविदा पर बाबू हैै। रविवार को तहसील में कार्यरत पटवारी टेकराम राठिया ने मन्नत पूरी होने पर चन्द्रपुर के मंदिर में अनुष्ठान किया, जिसमें दिल को भी बुलाया। दावत के बाद कुछ लोग नहाने गए उनके साथ दिल भी गया था।