सूरजपुर 25 अक्टूबर 2023 - छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का सिलसिला कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। आए दिन प्रदेश में सड़क हादसे हो रहे हैं। ऐसे ही एक मामला छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से आया है। जहां बस और बाइक के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर बाइक सवार 3 लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही भटगांव पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पीएम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, सोनगरा के रहने वाले अविनाश राजवाड़े , परमेश्वर राजवाड़े और प्रेमसाय राजवाड़े तीनों एक बाइक पर सवार होकर दशहरा देखकर अपने घर जा रहे थे. इस दौरान विपरीत दिशा से महान-3 खदान से SECL कर्मचारियों को लेकर वापस आ रही बस से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं बाइक सवार तीनों युवकों ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया।