जशपुर 17 फरवरी 2022 - जशपुर जिले के पत्थलगांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने फांसी लगाने से पहले अपने बहन को वीडियो कॉल कर फांसी का फंदा दिखाया था। हालांकि अभी युवक ने किस वजह से फांसी लगाई है, इसका पता नहीं चल पाया है। पत्थलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।
छत्तीसगढ़ - बहन को वीडियो कॉल करके दिखाया फाँसी का फंदा , उसके बाद कर ली खुदकुशी









