रायपुर 29 जुलाई 2023 - नवा रायपुर के निमोरा के पास अज्ञात महिला की संदिग्ध हालत में लाश मिली है। खबरों के अनुसार मृतक महिला के शरीर पर चोट के निशान है। पुलिस ने प्राथमिक जांच में अज्ञात वाहन के टक्कर महिला की मौत की आशंका जताई है। हालांकि मृतक महिला की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। 

अज्ञात महिला की उम्र 35 से 40 साल के बीच बताई जा रही है। यह मामला राखी थाना इलाके का है। बता दें कि 24 घंटे में राजधानी में दो अलग-अलग जगहों से संदिग्‍ध लाश मिलने से सनसनी फैल गई है।