रायपुर 22 अक्टूबर 2023 - विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज अपने प्रत्‍याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी। पार्टी दो बार में 83 प्रत्‍याशियों की घोषणा पहले ही कर चुकी थी। बाकी बची 7 सीटों के लिए नामों की घोषणा आज की गई। इन 7 में से 6 सीटों पर कांग्रेस के विधायक थे, जबकि एक धमतरी सीट इस वक्‍त भाजपा के पास है। कांग्रेस ने तीसरी सूची में अपने  6 में से 4 सीटिंग MLA की टिकट काट दी है। अगर बात करे सभी 90 विधानसभा की तो कुल 22 विधायकों की टिकट काट दी गई है।

इन विधायकों की कट गई टिकट

01 - मनेंद्रगढ़ (सामान्‍य) डॉ. विनय जायसवाल

02 - प्रतापपुर (अजजा) प्रेम साय सिंह

03 - रामानुजगंज (अजजा) बृहस्‍पत सिंह

04 - सामरी (अजजा) चिंतामणी महाराज

05 - लैलुंगा (अजजा) चक्रधारी सिंह सिदार

06 - पाली- तानाखार (अजजा) मोहित राम

07 - सरायपाली (अजा) किस्‍मत लाल नंद

08 - महासमुंद (सामान्‍य) विनोद चंद्राकर

09 - बिलाईगढ़ (अजा) चंद्रदेव राय

10 - कसडोल (सामान्‍य) शकुंतला साहू

11 - धरसींवा (सामान्‍य) अनिता शर्मा

12 - रायपुर ग्रामीण (सामान्‍य) सत्‍यनारायण शर्मा

13 - सिहावा (अजजा) डॉ. लक्ष्‍मी ध्रुव

14 - नवागढ़ (अजा) गुरुदयाल सिंह

15 - पंडरिया (सामान्‍य) ममता चंद्राकर

16 - डोंगरगढ़ (अजा) भूवनेश्‍वर बघेल

17 - खुज्जी (सामान्‍य) छन्‍नी साहू

18 - अंतागढ़ (अजजा) अनुप नाग

19 - कांकेर (अजजा) शिशुपाल सोरी

20 - जगदलपुर (सामान्‍य) रेखचंद जैन

21 - चित्रकोट (अजजा) राजमन बेंजाम

22 - दंतेवाड़ा (अजजा) देवती कर्मा