रायपुर 04 अगस्त 2023 - कोल स्कैम में ED की गिरफ्त में आकर जेल में बंद IAS रानू साहू की दस दिन की न्यायिक रिमांड शुक्रवार को खत्म हुई। इसके बाद एक बार फिर आज इस मामले में सुनवाई की गई। IAS रानू साहू की जमानत याचिका पर शनिवार 05 अगस्त को फिर सुनवाई होगी। वहीं महिला IAS रानू साहू और निखिल चंद्राकर की न्यायिक रिमांड 18 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। 

बता दें न्यायिक रिमांड खत्म होने पर IAS रानू साहू ने आज शुक्रवार को जमानत याचिका लगाई गई थी। रानू साहू को जेल से कोर्ट नहीं लाया गया था। विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में रानू साहू की तरफ से उसके वकील ने अपना पक्ष रखा। 

रानू साहू की ओर से लगाई गई जमानत आवेदन पर उनके वकील की ओर से बहस पूरी कर ली गई है। ED की ओर से अपना तर्क रखने कल शनिवार तक का समय दिया है। ED के वकील सौरभ पांडेय ने इसकी जानकारी दी है।