मुंगेली 01 जुलाई 2022 -  सेवानिवृत्त होने के बाद सरकारी वाहन चालक संजय सामंत को जिला पंचायत CEO डी.एस. राजपूत ने अपने वाहन में बिठाकर स्वयं वाहन चलाते हुए उनके घर तक ससम्मान छोड़ने गए। जिला पंचायत CEO के इस कार्य की काफी प्रशंसा हो रही है।

बता दे की वाहन चालक संजय सामंत जिला पंचायत CEO के सरकारी वाहन के चालक थे जो गुरुवार 30 जून को अपने अर्द्धवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्त वाहन चालक संजय सामंत ने जिला पंचायत CEO के सरल व सहज स्वभाव को देखकर काफी प्रभावित हुए और उन्हें हृदय से धन्यवाद दिया। 

इसके पूर्व वाहन चालक संजय सामंत का आज सेवानिवृत्त होने पर उन्हें जिला पंचायत में भावभीनी विदाई दी गई। जिला पंचायत CEO ने उन्हें शाल व श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया इस अवसर पर जिला पंचायत के अधिकारी