महासमुंद 17 सितम्बर 2021 - ज़िला कलेक्ट्रेट आज एक अनूठे विवाह का साक्षी बना है। कलेक्ट्रेट कक्ष में कोर्ट मैरिज के ज़रिए 2019 बैच की IAS नम्रता जैन और 2019 बैच के IPS निखिल एक दूसरे के हो गए। 

निखिल और नम्रता के विवाह में कलेक्टर डोमन सिंह , पुलिस कप्तान दिव्यांग पटेल , सीईओ ज़िला पंचायत समेत सभी ज़िलाधिकारी मौजुद थे। 

बता दे की नम्रता जैन छत्तीसगढ की बिटिया हैं और वे मूलतः दंतेवाड़ा ज़िले के गीदम की रहने वाली हैं।सामान्य मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाली नम्रता जैन की UPSC में सफलता ने बस्तर को गर्व से भर दिया था।