जशपुर 03 जुलाई 2022 -  जशपुर के NH 43 में बड़ा हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो आपस में टकरा गई जिसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकरा गई। इस घटना में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं बोलेरो में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए है। 

सूचना के बाद मौके पर पहुंची 112 की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अंबिकापुर और राँची रिफर किया गया है। इस हादसे में ट्रक चालक का शव ट्रक में फंस गया है। शव को निकालने के लिए लगातार कोशिशें की जा रही है। घटना दुलदुला थाने के पतराटोली का है।