जशपुर 16 जुलाई 2023 - जंगल का जहरीला मशरूम खाने से 15 ग्रामीण बीमार हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर है। मामला जिले के सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम चलनी की है।
जानकारी के अनुसार इस गांव में दशकर्म का आयोजन किया गया था। इसमें सामाजिक भोज के लिए मशरूम की सब्जी मेहमानों को परोसा गया था। भोजन करने के कुछ ही देर के बाद मेहमानों ने उल्टी करना शुरू कर दिया। इससे पूरे गांव में अफरा तफरी मच गई। खाना खाने वाले लोग एक के बाद एक करके बीमार होते गए।
बीमार लोगों को इलाज के लिए सन्ना के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। ईलाज के बाद अधिकांश मरीजों की हालत में सुधार आना शुरू हो गया। लेकिन दो मरीजों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिनका उपचार जारी है।











