कोरबा 04 नवंबर 2023 - कोरबा के अंतर्गत केंदई रेंज में करीब 35 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। झुंड से अलग एक दंतैल हाथी से युवक की जान ले ली। युवक अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाकर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान हाथी ने हमला कर दिया। सभी युवक भागने ने सफल रहे। केवल एक बच गया जिसे हाथी ने कुचल दिया और उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मृत युवक का नाम रामकुमार ग्राम सलईगोट निवासी है। बता दें ये घटना केंदई रेंज के चोटिया के पास हुई है। स्थानीय लोगों की माने तो काफी लंबे समय से हाथियों का झुंड इलाके में विचरण कर रहा है।