कोरबा 28 दिसम्बर 2022 - दर्री थाना अंतर्गत जमनीपाली के साडा कॉलोनी स्थित आवास में दवा व्यवसाई हितेश पांडेय का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है. मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें कर्ज उसके कारण यह कदम उठाने की बात लिखी गई है. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जमनीपाली सरदार वलबभाई पटेल साडा कॉलोनी MIG  136 में आर.बी. पांडे परिवार निवास करता है. परिवार के मुखिया की मौत के बाद उनकी पत्नी अपने बेटे हितेश पांडेय , बहू और ढाई साल के पोते के साथ रहती हैं. परिवार की दो बेटियों की शादी हो चुकी है. हितेश पांडे दवा का थोक कारोबार का काम करता है. कोरबा के घंटाघर क्षेत्र में दुकान है।

मंगलवार को अवकाश की वजह से दुकान बंद कर हितेश पांडे अपने घर पर था. शाम के वक्त घर में सूनेपन का फायदा उठाकर उसने फांसी लगा कर जान दे दी. परिजनों की नजर जब फांसी के फंदे पर पड़ी तब कोहराम मच गया. चीख-पुकार सुनकर कॉलोनीवासियों एकत्रित हो गए. घटना की सूचना दर्री पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच कार्रवाई शुरू की।