रायपुर 15 जुलाई 2023 - छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का शनिवार की दोपहर रायपुर एयरपोर्ट में कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ भव्य स्वागत किया। वे यहां से राजीव भवन जाकर PCC अध्यक्ष का चार्ज संभालने वाले हैं। तेज बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं में स्वागत के लिए भारी उत्साह देखने को मिला।
कार्यकर्ताओं का उत्साह इतना हाई था कि वे आपस में ही भिड़ गए। एयरपोर्ट पर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आपस में ही झूमा झटकी हो गई। दीपक बैज का स्वागत करने के लिए कार्यकर्ताओं में विवाद की स्थिति देखने को मिली है।
बता दे कि अध्यक्ष बनाने की घोषणा के साथ ही दीपक बैज दिल्ली चले गए थे। जहां वे राहुल गांधी और सोनिया गांधी , प्रियंका गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करके सीधे रायपुर पहुंचे हैं। जहां आज राजीव भवन में पदभार ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम में CM भूपेश बघेल , मंत्री मोहन मरकाम , अखिल भारतीय कमेटी के संयुक्त सचिव और सह-प्रभारी विजय जांगिड़ सहित मंत्रिमंडल के सदस्य और पार्टी के पदाधिकारी शामिल होंगे।











