रायपुर 18 अक्टूबर 2023 - छत्तीसगढ़ में बाकी बची 60 सीटों के लिए प्रत्‍याशी चयन के लिए कांग्रेस में मंथन का दौर चल रहा है। प्रत्‍याशियों के नामों को फाइल करने दिल्‍ली में आज फिर से पार्टी की चुनाव समिति (CEC) की बैठक हुई। इस बैठक में मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल , प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा , PCC चीफ दीपक बैज , डिप्‍टी सीएम TS सिंहदेव भी शामिल हुए। पार्टी नेताओं के अनुसार प्रत्‍याशियों के नाम लगभग फाइनल हो गया है। बुधवार या गुरुवार को घोषणा हो सकती है। बैठक के बाद प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने बताया कि सभी सीटों पर नाम फाइनल हो गया है छत्‍तीसगढ़ के लिए अब सीईसी की बैठक नहीं होगी।

CEC की बैठक के बीच से 25 प्रतिशत विधायकों के टिकट काटे जाने की चर्चा शुरू हो गई। कांग्रेस के नेता ही बता रहे हैं कि 60 सीटों में से कम से कम 15 विधायकों की टिकट काटी जा सकती है। सोशल मीडिया में 15 नामों वाली एक सूची भी वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि इन्‍हीं 15 विधायकों की टिकट काटी जाएगी। 

इन विधायकों की टिकट कटने की चर्चा

01 - मनेन्द्रगढ़ से डॉ. विनय जयसवाल

02 - जशपुर से विनय भगत

03 - प्रेमनगर से खेल साय सिंह

04 - प्रतापपुर से डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम

05 - रामानुजगंज से बृहस्पत सिंह

06 - तखतपुर से डॉ. रश्मि सिंह

07 - बिलाईगढ़ से चंद्रदेव राय

08 - कसडोल से शंकुतला साहू

09 - सरायपाली से किस्मत लाल नंद

10 - महासमुंद से विनोद चंद्राकर

11 - रायपुर ग्रामीण से सत्यनारायण शर्मा

12 - रायपुर उत्तर से कुलदीप जुनेजा

13 - धरसींवा से अनिता शर्मा

14 - सिहावा से डॉ. लक्ष्मी ध्रुव

15 - भिलाई नगर से देवेंद्र यादव