अम्बिकापुर 23 सितंबर 2023 - छत्तीसगढ़ में PSC घोटाला को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार की शव यात्रा निकालकर अंबिकापुर के घड़ी चौक में पुतला दहन किया। बता दें कि, छत्तीसगढ़ में PSC घोटाले में कई नाम सामने आए हैं। जिन्हें अपने करीबियों को डिप्टी कलेक्टर सहित विभिन्न पदों पर नियुक्ति दी गई थी। 

जिसका संज्ञान हाईकोर्ट के द्वारा लेने पर CGPS से जुड़े अधिकारियों के करीबियों पर शिकंजा कसा गया हैं और नियुक्ति पर रोक लगा दी हैं। CGPSC घोटाले में जैसे-जैसे कई लोगों के नाम सामने आ रहे हैं उसको देखते हुए विपक्षी दल भाजपा भी हमलावर है इसी कड़ी में आज अंबिकापुर के घड़ी चौक में कांग्रेस सरकार की शव यात्रा निकालकर पुतला दहन किया गया हैं।