रायपुर 23 अक्टूबर 2023 - विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 90 प्रत्याशी मैदान में उतार दिए है। टिकट नहीं मिलने से कई दावेदार बागी होते जा रहे है और दूसरी पार्टी में जाकर चुनाव लड़ने मन बना रहे है।

वहीं कई नेता निर्दलीय चुनावी मैदान में कूद रहे है इन सबके बीच मुंगेली जिले से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मुंगेली कांग्रेस जिलाध्यक्ष सागर सिंह बैस ने पार्टी से इस्तीफा देकर जोगी कांग्रेस ज्वाइन कर लिया है।

पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेणु जोगी और प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने गुलाबी गमछा पहनाकर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस में सागर सिंह को प्रवेश कराया। बताया जा रहा है कि, लोरमी विधानसभा से सागर सिंह को प्रत्याशी बनाया जा सकता है।

बता दे कि लोरमी विधानसभा से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव विधायक प्रत्याशी है। वहीं कांग्रेस ने पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू को लोरमी से चुनावी मैदान में उतारा है। ऐसे में अब सागर सिंह बैस भी जोगी कांग्रेस से इस चुनावी मैदान में पैर रख सकते है।