रायपुर 31 अगस्त 2023 - मिशन 2023 की तैयारी में जुटी कांग्रेस की प्रत्याशियों की पहली सूची में 40 नामों की घोषणा हो सकती है। ब्लाक स्तर पर मिले आवेदनों को लेकर तीन से पांच नाम का पैनल तैयार हो गया है। कई जिला कांग्रेस कमेटियों ने पैनल तैयार करके प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेज दिया है। कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , मंत्री कवासी लखमा , मोहम्मद अकबर और उमेश पटेल की सीट से एकमात्र इन्हीं के नाम आने के बाद उनकी टिकट पक्की मानी जा रही है।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 71 विधायक हैं। पहले चरण में सिर्फ 40 सीटों की घोषणा की चर्चा है। इसमें मंत्रियों और वर्तमान विधायकों के नाम है। कुछ विधायकों की टिकट कट सकती है। इसके पीछे जिला कांग्रेस कमेटी में उनके नाम पर विरोध को प्रमुख माना जा रहा है।