रायपुर 28 जुलाई 2023 - संचालक महिला बाल विकास नवा रायपुर आदेश के तहत परिसीमित सीधी भर्ती के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में 5 वर्ष का अनुभव रखने वाली 45 वर्ष से अधिक आयु की आंगन बाड़ी कार्यकर्ता निर्धारित अंतिम तिथि तक पर्यवेक्षक पद के लिए आवेदन कर सकती है। उच्च न्यायालय बिलासपुर दायर याचिका के परिपालन में किया गया है। 

26 जून को व्यापम ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत सुपरवाइजर के 440 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन निकाला था। सीधी भर्ती के तहत 220 पद थे। वही परिसिमित भर्ती के तहत भी 220 पद थे। परिसीमित भर्ती में आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता के रूप में 5 वर्षों तक कार्यअनुभव प्राप्त कर चुकी महिला कार्यकर्ताओं को ही पात्रता दी गई थी। 

परिसीमित भर्ती के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की उम्र सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई थी। जिसके खिलाफ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ की प्रदेश अध्यक्ष पद्मावती साहू ने हाईकोर्ट में अपने अधिवक्ता के माध्यम से याचिका लगाई थी।