रायपुर 28 अक्टूबर 2023 - छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने के बाद अंतागढ़ से कांग्रेस विधायक अनूप नाग निर्दलीय चुनावी मैदान में है। उनके निर्दलीय चुनाव लड़ने के फैसले के कारण पार्टी ने उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। अब अंतागढ़ में ही एक और कार्रवाई की गई है। अनूप नाग के बाद पार्टी ने प्रदेश प्रतिनिधि कांति नाग को भी 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

अंतागढ़ सीट से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ व पार्टी विरोधी गतिविधि का हवाला देते हुए पार्टी ने कांति नाग के खिलाफ कार्रवाई की है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।