कोरबा 30 अक्टूबर 2022 -  होटल ट्री टॉप कैफे में जन्मदिन पार्टी मनाते हुए 6 युवकों द्वारा शराबखोरी  एवं हुक्का का सेवन किया जा रहा था , जहां दबिश देकर रामपुर पुलिस द्वारा 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
          
दरअसल कोरबा पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह को सूचना मिली थी कि होटल ट्री टॉक कैफे में कुछ लोग शराबखोरी  एवं हुक्का का सेवन कर रहे हैं , सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन , नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा विश्वदीपक त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में  चौकी प्रभारी रामपुर उप निरीक्षक कृष्णा साहू द्वारा दल बल के साथ होटल में जाकर छापा मारा गया , जहां पर जन्मदिन पार्टी में शराब का सेवन एवं हुक्का पीते हुए 6 युवक पाए गए  मौके पर से आधी भरी हुई शराब की 3 बोतल , फ्लेवरयुक्त हुक्का 2 नग , चखना सामग्री जप्त कर आबकारी अधिनियम एवं कोटपा एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही किया गया है।

 गिरफ्तार आरोपियों के नाम :–

 01 . अभिषेक राय पिता किशोर राय उम्र 26 वर्ष निवासी कोसाबाडी कोरबा 

02 .अमन अग्रवाल पिता स्वर्गीय अमरनाथ अग्रवाल उम्र 25 वर्ष निवासी कोसाबाड़ी कोरबा

03 . जयंत तिर्की पिता मणि भूषण उम्र 24 वर्ष निवासी सीएसईबी कॉलोनी कोरबा

04 . गौरव सचदेव पिता प्रकाश सचदेव उम्र 26 वर्ष निवासी पुराना बस स्टैंड कोरबा 

05 .आदित्य कुमार पिता लखन लाल उम्र 24 वर्ष निवासी एमपी नगर कोरबा 

06 . सुदामा कलवानी पिता श्यामलाल कलवानी उम्र 25 वर्ष निवासी डीडीएम रोड कोरबा