सक्ती 06 अगस्त 2026 - इस वक्त जिला मुख्यालय सक्ती से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यँहा सक्ती शहर के बड़े और नामी सटोरिये की 08 से 10 लोगो ने हाथ मुक्के से जमकर पिटाई कर दी है। इस हमले में सटोरिया का एक हाथ फ्रैक्चर हो गया है। घटना फ्रेंडशिप डे यानी 02 अगस्त देर रात की बताई जा रही है। सूत्रों की माने तो सटोरिये की रिपोर्ट पर सक्ती पुलिस ने कुछ नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक कुछ कतिपय लोगो ने फ्रेंडशिप डे के दिन अखराभांठा के एक बाड़े में पार्टी  का आयोजन किया था। इस आयोजन में वह सटोरिया भी शामिल हुआ था। इस दौरान किसी बात को लेकर सटोरिया और अन्य में विवाद हो गया। यह विवाद देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया और सभी लोगो ने सटोरिये की जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा आरोपियों ने सटोरिये के सिर में लगे विग ( नकली बाल) तक को नोच कर फेंक दिया।

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये सटोरिया कौन है तो बता दे कि ये वही सटोरिया है जिसे पूर्व थाना प्रभारी विवेक शर्मा ने गिरफ्तार किया था।