जांजगीर चाम्पा 21 सितंबर 2023 - इस वक्त की बड़ी खबर जांजगीर चाम्पा जिले के अकलतरा ब्लाक से निकल कर सामने आ रही है जँहा नगरीय प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्यवाही करते हुए नगर पालिका में पदस्थ सहायक राजस्व निरीक्षक सहित 06 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है इस कार्यवाही के बाद पालिका प्रबंधन में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक अकलतरा नगर पालिका के सहायक राजस्व निरीक्षक नंदकुमार यादव , सहायक राजस्व निरीक्षक कल्याण दास , प्लम्बर प्रमोदचन्द कुर्रे , पंप ऑपरेटर रामरतन यादव , पंप ऑपरेटर श्रीकांत दुबे और लाइनमैन शंकरलाल सेन की सेवा समाप्त कर दी गई है।

नियम विरुद्ध नियमितीकरण की शिकायत मिलने के बाद नगरीय प्रशासन विभाग ने सभी 06 कर्मचारियों के बर्खास्तगी का आदेश जारी किया है। बता दे कि नगर पालिका की पीआईसी बैठक में नियम विरुद्ध नियमिती करण करने का मुद्दा जोरशोर से उठा था जिसके बाद आज
नगरीय प्रशासन विभाग ने बर्खास्तगी का आदेश जारी कर दिया।