बलौदाबाजार 21 नवम्बर 2021 - बिलाईगढ़ जनपद अध्यक्ष भूमिका कत्थाकार और उनके पति बोधीराम कत्थाकार के ऊपर अवैध वसूली को लेकर सरसीवा पुलिस ने लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। 

दोनो पर आरोप है की तिलाईपाली सरपंच को उन्होंने पद से हटाने और भ्रष्टाचार के झूठे आरोपों में फंसाने की धमकी देते हुए जनपद पंचायत अध्यक्ष और उनके पति ने सरपंच से 20 हजार की मांग की थी। जनपद पंचायत अध्यक्ष और उनके पति से मिली धमकी के बाद तिलाईपाली सरपंच ने सरसीवा थाने में आकर मामला दर्ज कराया है। 

सरसीवा पुलिस ने लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही मे जुट गई है।