राजनांदगांव 07 अगस्त 2026 - राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में भाजपा संगठन के भीतर मचे हंगामे की चर्चा पूरे प्रदेश में है। इस बीच जिला इकाई ने बड़ा फैसला लेते हुए डोंगरगढ़ मंडल इकाई को भंग करने का फैसला लिया है।  इसके साथ ही पांच पार्टी कार्यकर्ताओं को भी निष्कासित कर दिया गया है। इनमें प्रिंस कक्कड़, वीरेंद्र साहू, संतोष राव, परविंदर सिंह मोंटी भाटिया और अनिल पांडे का नाम शामिल है।

इस बारें में बताया गया है कि, जल्द ही मंडल इकाई के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और नए पदाधिकारियों के नाम का ऐलान किया जाएगा।

गौरतलब है कि, डोंगरगढ़ के भाजपा इकाई में जमकर बवाल मचा था। यहाँ पार्टी नेताओं के बीच गुटबाजी और खेमेबाजी चरम पर पहुँच गई थी। गुरुवार को राजनांदगांव में भाजपा की बड़ी संभागीय बैठक आयोजित हुई जिसमें क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल के साथ साय भी पहुंचे थे। बैठक के बाद ही संगठन ने फैसला सुना दिया।