कोरबा 27 अक्टूबर 2023 - ऊर्जा नगरी की एक शराब दुकान में अब से कुछ देर पहले फायरिंग की खबर है। पुलिस ने गोली दागने वाले को गिरफ्तार कर लिया है उसके पास से एक दोनाली बंदूक और दो खाली कारतूस बरामद किया है।

फायरिंग किस वजह से किया यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।  लेकिन दुकान में उस वक्त 70 लाख रूपए होने की सूचना है। इसे देखते हुए सुरक्षा गार्ड के लूट के इरादे से जोड़कर देखा जा रहा है यह सुरक्षा गार्ड शराब के नशे में भी बताया गया है।