रायपुर 13 अगस्त 2026 -  छत्तीसगढ़ के जीपीएम, अंबिकापुर जिले में बंपर पदों पर भर्ती निकली है। दोनों भर्तियां अलग-अलग तारीखों पर की जाएगी। नीचे देखें पूरी डिटेल्स

अंबिकापुर में 320 पदों पर भर्ती

18 अगस्त को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के निजी नियोजकों के द्वारा विभिन्न पदों पर जिसमें तकनीकी एवं गैर तकनीकी लगभग 320 पदों पर साक्षात्कार लेने के लिए उपस्थित रहेंगे। जिला स्तरीय रोजगार मेले हेतु जिले के समस्त शिक्षित युवा रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकते है।

मेले में सहभागिता हेतु ऑनलाईन

 www.erojgar.cg.gov.in एवं छत्तीसगढ़ रोजगार एप पर अपना रोजगार पंजीयन रोजगार मेले हेतु पजीयन दोंनों ही आवश्यक है। ऐसे आवेदक जिन्होंने ऑनलाईन पोर्टल ई-रोजगार पर अपना पंजीयन नहीं करवाया है, वे विभागीय पोर्टल पर अपना पंजीयन करवा सकते हैं।

जिले के ऐसे समस्त इच्छुक आवेदक जो रोजगार मेला में भाग लेना चाहते हैं, तो अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साईज का फोटो के साथ 18 अगस्त को प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र गंगापुर अम्बिकापुर में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते है। जिला स्तरीय रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है। नियुक्ति की शर्तों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे। कार्यालय की भूमिका इस पूरी प्रक्रिया में सिर्फ सुविधा प्रदाता के रूप होगी।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 280 पदों पर होगी भर्ती

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 21 अगस्त को 280 पदों पर नौकरी देने के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में 5 निजी नियोजगों द्वारा भर्ती की जाएगी। 10 वीं-12 वीं पास अभ्यर्थी इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं।

जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही द्वारा आगामी 21 अगस्त को रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। रोजगार मेला शासकीय आईटीआई परिसर गौरेला में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। मेले में 5 निजी नियोजकों द्वारा 280 विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें स्टोर इंचार्ज, सुपरवाइजर, कंप्यूटर ऑपरेटर, टेली कॉलर, इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर, पेंटर, प्लंबर, वेल्डर, राजमिस्त्री, हेल्पर, स्मार्ट मीटर टेक्नीशियन, फील्ड ऑफिसर, एग्रीकल्चर ऑफिसर, रिलेशनशिप मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर आदि के पद शामिल है।

रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार वेब पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in/ के माध्यम से उपलब्ध पदों एवं शैक्षणिक योग्यता की जानकारी प्राप्त कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र तथा अपने समस्त शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ रोजगार मेले में उपस्थित होकर साक्षात्कार में शामिल होना होगा। 10वीं, 12वीं, आईटीआई एवं स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण-पत्रों की फोटोकॉपी सहित रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार व स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से तीरथराम मरकाम मो. 9754094200, निर्मल कांछी मो. 9926354144 एवं सूरज शर्मा मो. 8962989216 से संपर्क किया जा सकता है।