रायपुर 06 जुलाई 2021 - छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर आ रही है राज्य सरकार ने एडिशनल डायरेक्टर पुलिस ( ADG ) जी पी सिंह को सस्पेंड कर दिया है। एंटी करप्सन ब्यूरो की छापे के बाद जीपी सिंह कि खिलाफ सरकार ने यह कार्रवाई की है।
जीपी सिंह 94 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। 01 जुलाई की सुबह उनके और उनके परिचितों के 15 ठिकानों पर एक साथ एसीबी ने रेड किया था। इसमें रायपुर, भिलाई, राजनांदगांव और उड़ीसा में ACB और EOW की टीम दबिश दी थी।
छापे में जीपी सिंह के यहां 10 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति का पता चला था। इसके अलावे खबर है सरकार विरोधी कुछ षडयंत्र के दस्तावेज एसीबी को मिले थे। इसके बाद राज्य सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया।
बता दे की छत्तीसगढ़ बनने के बाद निलंबित होने वाले वे चौथे आईपीएस होंगे। उनसे पहिले मयंक श्रीवास्तव , मुकेश गुप्ता और रजनेश सिंह को सरकार ने निलंबित किया था।









