राजनांदगांव 22अप्रैल 2022 -  राजनांदगांव जिले में देर रात कार सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई है। जिले के प्रतिष्ठित व्यापारी परिवार से वास्ता रखने वाले सभी मृतक शादी समारोह से घर लौट रहे थे।

जानकारी के मुताबिक खैरागढ़ रोड पर ठेलकाडीह थानांतर्गत ग्राम सिंगारपुर में कार में आग लगने से पांच लोगों की जलकर मृत्यु हो गई।मिली जानकारी के मुताबिक पुल में टकराकर पलटने से ऑल्टो गाड़ी में आग लग गई यह घटना देर रात 12 से 01 बजे के बीच की बताई जा रही है ।

पुलिस के अनुसार खैरागढ़ के गोलबाजार निवासी कोचर परिवार के लोग बालोद से शादी में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। मृतकों में पति पत्नी और तीन 20-25 वर्षीय बेटियां थी। थाना ठेलकाडीह व एसडीओपी खैरागढ़ रात में घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा ने बताया की पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटना की जांच में लगी है।

मृतकों में पति-पत्नी और 3 युवा बेटियां शामिल हैं। थाना ठेलकाडीह व एसडीओपी खैरागढ़ रात में घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। राजनांदगांव एसपी संतोष सिंह ने बताया की पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटना की जांच में लगी है। एसपी ने बताया की प्रथम दृष्टिया हादसा कार के पलटने के बाद आग लगने से होना प्रतीत हो रहा है। घटना की जांच की जा रही है।

दुर्घटना में मृतकों का नाम श्री सुभाष जी कोचर उम्र लगभग 60 वर्ष, श्रीमती कांति देवी कोचर लगभग 58 वर्ष, सुश्री भावना (रानी) कोचर, उम्र 35 वर्ष, कुमारी वृद्धि (गोलू) कोचर, उम्र 25 वर्ष, कुमारी पूजा कोचर उम्र 22 वर्ष है।