दतिया 28 जुलाई 2026 - मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में 30 जुलाई को वोटिंग होगी और नतीजे 3 अगस्त को आएंगे। 28 जुलाई की शाम चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। इसी बीच दतिया विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-22 के उपचुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए कलेक्टर रुचिका चौहान ने अहम आदेश जारी किया है। जिसके तहत 30 जुलाई तक सभी शराब दुकानें बंद रहेगी। क्षेत्र में ड्राई डे घोषित किया गया है।
जारी आदेश के तहत दतिया विधानसभा क्षेत्र से लगे ग्वालियर जिले के 3 किलोमीटर सीमावर्ती क्षेत्र में संचालित सभी शराब 28 जुलाई 2026 को शाम 6 बजे से 30 जुलाई 2026 को मतदान समाप्त होने तक बंद रहेगीं। कलेक्टर ने कड़े निर्देश दिए है कि सभी देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें बंद रहेंगी और उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।









