रायपुर 29 जुलाई 2023 - छत्तीसगढ़ में इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भूपेश बघेल सरकार ने बड़े पैमाने पर आइएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर जारी आदेश के अनुसार 14 IAS अफसरों का प्रभार बदल दिया गया है।
इन IAS अफसरों का हुआ तबादला
अलरमेलमंगई को श्रम विभाग के सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
यशवंत कुमार को मंडी बोर्ड का प्रबंध संचालक बनाया गया है।
जेपी पाठक का तबादला नगर ग्राम निवेश के आयुक्त पद पर किया गया है।
भीम सिंह को श्रम आयुक्त बनाए गए हैं।
केडी कुंजाम बिलासपुर संभाग के आयुक्त होंगे।
जितेंद्र कुमार शुक्ला को खाद्य विभाग के संचालक की जिम्मेदारी दी गई है।
अभिषेक कुमार अंबिकापुर नगर निगम के आयुक्त होंगे।
प्रतिष्ठा ममगाई का तबादला कोरबा कर दिया गया है, वहां वे नगर निगम के आयुक्त का पद संभालेंगी।
चंदन संजय त्रिपाठी कृषि एवं प्रभारी अधिकारी संचालक के साथ युवा मितान क्लब का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
रमेश शर्मा मुद्रण लेखन सामग्री के संचालक होंगे।
सौरभ कुमार कोरबा कलेक्टर
संजीव कुमार झा बिलासपुर कलेक्टर बने।
बता दें कि दो दिन पहले राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अफसरों का तबादला किया था।











