बलौदाबाजार 22 सितम्बर -  बलौदाबाजार जिले में एम्बुलेंस दुर्घटना का शिकार हो गई इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं तीन अन्य लीग घायल हो गए हैं , घटना पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम कुसमी के समीप की है सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक पलारी से 08 किलोमीटर आगे रायपुर रोड में ग्राम कुसमी के समीप रायपुर के निजी हॉस्पिटल से मृतक को लेकर उसके परिजन ग्राम मड़वा थाना गिरोधपुरी जा रहे थे। तभी ड्राइवर की लापरवाही से बीच रास्ते में एम्बुलेंस क्रमांक CG - 04 - 7615 बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 

और एम्बुलेंस में बैठे घनश्याम रात्रे उम्र 50 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक के साथ उसकी पत्नी और पुत्र व वाहन चालक भी बुरी तरह से घायल हो गए हैं। 

घायल वाहन चालक को रायपुर रिफर किया गया है। वही मृतक के परिजनो को जिला चिकित्सालय बलौदाबाजार भेजा गया है और पलारी पुलिस पंचनामा आदि की कानूनी कार्रवाई कर रही है।