फिरोजाबाद 30 अगस्त 2026 - फिरोजाबाद के होटल में 21 साल की युवती की संदिग्ध मौत का पुलिस ने खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि प्रेमी राहुल उर्फ नितिन ने सेक्स पावर बढ़ाने की दवा खाकर गर्लफ्रेंड के साथ जबरन रिलेशन बनाए। रात करीब ढाई बजे उसने दोबारा रिलेशन बनाने की कोशिश की तो युवती ने मना किया। राहुल ने गर्लफ्रेंड के मना करने पर उसका सिर दीवार पर पटक दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद युवती की हालत बिगड़ गई। राहुल अपने दोस्त के साथ उसे बाइक से अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस राहुल को जेल भेजने के बाद उसके दोस्त को तलाश रही है। घटना 26 अगस्त देर रात शिकोहाबाद की है।
पुलिस के मुताबिक, होटल के कमरे में राहुल ने सेक्स पावर बढ़ाने की दवा खाई। इसके बाद उसने युवती के साथ जबरन संबंध बनाए। इस दौरान युवती के प्राइवेट पार्ट में ब्लीडिंग होने लगी। रात करीब ढाई बजे राहुल युवती से दोबारा रिलेशन बनाने की बात कहने लगा। युवती ने जब इसका विरोध किया तो राहुल बौखला गया। उसने युवती का सिर पकड़कर दीवार पर दे मारा। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद युवती की हालत बिगड़ गई। उसके शरीर के अंदर भी काफी ब्लीडिंग हुई थी।
27 अगस्त को युवती के पिता की शिकायत पर शिकोहाबाद थाने में हत्या और SC /ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, पूछताछ और जांच में जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर युवती के साथ जबरन यौन संबंध बनाए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद केस में BNS की धारा 64(1) यानी दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई।













