सक्ती 13 अगस्त 2026 - श्रावण मास के पावन अवसर पर सक्ती से भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए 50 श्रद्धालुओं का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालु लगभग 110 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा पूरी कर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचेंगे और पवित्र गंगाजल अर्पित कर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।

रवाना होने से पूर्व श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। पूरे मार्ग में श्रद्धालु "बोल बम" और "हर-हर महादेव" के जयघोष के साथ भक्ति भाव से यात्रा करेंगे। जत्थे में प्रमुख रूप से नागर, मनोज, बंटू, आनंद, निटू, राहुल, ऋषभ अमित, शैलेन्द्र, बाबा, सुनील, दीपक मिश्रा, सोनू, मोना अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल, शीतल अग्रवाल सहित कुल 50 श्रद्धालु शामिल हैं।

श्रद्धालुओं की इस आस्था यात्रा को लेकर नगर वासियों में भी उत्साह का माहौल है। परिजनों एवं शुभचिंतकों ने सभी श्रद्धालुओं का तिलक लगाकर एवं शुभकामनाएं देकर उन्हें रवाना किया तथा उनकी सुरक्षित एवं सफल यात्रा की कामना की।