शादी के 05 दिन बाद पति को छोड़ कर चचेरे भाई के साथ फरार हुई दुल्हन , लाखों के जेवर भी ले गई

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शादी के 05 दिन बाद पति को छोड़ कर चचेरे भाई के साथ फरार हुई दुल्हन , लाखों के जेवर भी ले गई
शेखपुरा 12 फरवरी 2022 - बिहार के शेखपुरा से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवती शादी के बाद अपने ही चचेरे भाई के साथ फरार हो गई. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. युवती की शादी पांच दिन पहले ही किसी दूसरे युवक के साथ हुई थी. लेकिन हाथ की मेहंदी उतरने से पहले ही वह अपने पति के साथ छल कर प्रेमी के साथ रफ्फूचक्कर हो गई. जब परिजनों को इस बात की खबर लगी तो सब हक्के-बक्के रह गए. वहीं पूरे इलाके में भी ये खबर आग की तरह फैल गई. लोग हैरान है कि  कोई अपने ही चचेरे भाई के साथ कैसे भाग सकता है।

पूरा मामला शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र अंतर्गत समास गांव का है. मिली जानकारी के मुताबिक,  युवती की शादी 5 फरवरी को बड़ी ही धूमधाम से सम्पन्न हुई थी. वह गुरुवार की सुबह अचानक ही अपने ससुराल से गायब हो गई थी. बाद में पता चला वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई है. नवविवाहिता अपने सारे गहने-जेवर लेकर पति के घर से फुर्र हो गई है।

इस बाबत पटना के रामकृष्ण नगर थाना निवासी युवती के पिता के द्वारा बरबीघा थाना  में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, सानिया (काल्पनिक नाम) की शादी 5 फरवरी को धूम-धाम से सामस गांव निवासी गोलू (काल्पनिक नाम) के साथ हुई थी. 10 फरवरी को ससुरालवालों ने युवती के पिता को फोन कर बताया कि आपकी लड़की गहने-जेवर के साथ कहीं भाग गई है. आनन-फानन में लड़की के घरवाले उसके ससुराल पहुंचे।

जांच के बाद पता चला कि लड़की के चचेरे भाई मनजीत (काल्पनिक नाम) शादी की नीयत से उसे अपने साथ भगा ले गया है. सूत्रों से मिली जानकारी में यह पता चला कि इस काम में युवती की एक सहेली ने उसकी मदद की. इस संबंध में थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्रा ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है. जल्द ही युवती को बरामद कर लिया जाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH