छत्तीसगढ़ - पहले जंगल मे प्रेमिका के साथ बनाया शारीरिक संबंध, फिर बेरहमी से कर दी हत्या

बालोद , 27/01/2026 1:20:01 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पहले जंगल मे प्रेमिका के साथ बनाया शारीरिक संबंध, फिर बेरहमी से कर दी हत्या

बालोद 27 जनवरी 2026 - छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र स्थित गुरामी के जंगल में मिली एक महिला की लाश की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ली है। महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही प्रेमी ने की थी। प्रेमी ने पहले महिला का गला दबाकर उसे बेहोश किया और फिर पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

आरोपी नेमीचंद साहू और शादीशुदा कमला राजपूत दोनों के बीच करीब 7 सालों से प्रेम संबंध था। मृतका कमला राजपूत बालोद थाना क्षेत्र के पाररास की निवासी थी, जबकि आरोपी प्रेमी नेमीचंद साहू तरौद गांव का निवासी है। 16 जनवरी 2026 को दोनों गुरामी गांव के जंगल में मिलने पहुंचे थे। पहले दोनों ने जंगल में शारीरिक संबंध बनाए फिर दोनों के बीच किसी अन्य व्यक्ति से बात करने को लेकर विवाद हो गया। विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि आरोपी ने आवेश में आकर महिला का गला दबाकर उसे बेहोश कर दिया और फिर पत्थर से उसके सिर को कुचलकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

हत्या करने के बाद आरोपी मृतका का मोबाइल अपने साथ लेकर मजदूरी करने दुर्ग जिला चला गया था। वहीं, महिला के परिजनों ने पहले ही बालोद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बीते दिनों महिला का शव जंगल से बरामद होने के बाद कमला राजपूत के हाथ पर बने टैटू से उसकी पहचान हुई। इस मामले में पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने उसे जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH