नाबालिग भतीजी के साथ बुआ बनाना चाहती थी समलैंगिक संबंध, इनकार करने पर किया यह कांड

बिहार , 26-01-2026 12:51:36 PM
Anil Tamboli
नाबालिग भतीजी के साथ बुआ बनाना चाहती थी समलैंगिक संबंध, इनकार करने पर किया यह कांड

मुंगेर 26 जनवरी 2026 - समलैंगिक संबंध बनाने से इनकार करने पर 10वीं कक्षा की एक छात्रा की गला घोंटकर हत्या करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात बिहार के मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की शाम हुई। इस घटना को मृतका के दूर के रिश्ते की बुआ ने ही अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में युवती (24 वर्ष) के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

16 वर्षीय छात्रा इसी वर्ष 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाली थी। मृतका के पिता ने मुफस्सिल थाने में दिए आवेदन में कहा है कि 24 जनवरी की शाम करीब 7 बजे उनकी पुत्री को उसके दूर के रिश्ते में बुआ अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गयी।  वहां वह उसके साथ समलैंगिक यौन उत्पीड़न करने की कोशिश करने लगी। पिता का आरोप है कि जब उनकी बेटी इसके लिये तैयार नहीं हुई तो उसके गले की रुद्राक्ष की माला से ही गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

यह भी आरोप लगाया है कि वह लंबे समय से कुछ लड़कियों को आर्थिक मदद दिलाने का झांसा देकर प्रभाव में लेती थी और उनके साथ भी अनैतिक कृत्य करती थी। पुलिस ने अभी किसी भी आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

SDOP सदर कुमार अभिषेक ने बताया कि एक किशोरी की गला घोंटकर हत्या की गयी है। हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है। घटनास्थल को सील कर दिया है। FSL की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और भी तथ्य सामने आएंगे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH