छत्तीसगढ़ - निजी हॉस्पिटल की लापरवाही से राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र समुदाय पहाड़ी कोरवा महिला की मौत , प्रसासन में मचा हड़कंप

कोरबा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - निजी हॉस्पिटल की लापरवाही से राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र समुदाय पहाड़ी कोरवा महिला की मौत , प्रसासन में मचा हड़कंप
कोरबा 12 फरवरी 2022 - कोरबा का जिला अस्पताल जो कि अब मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तब्दील हो चुका है. यहां रेफरल रैकेट की बलि राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र समुदाय के पहाड़ी कोरवा आदिवासी महिला चढ़ी और आखिरकार उसकी जान चली गई. महिला के परिजन निजी अस्पताल गीता देवी मेमोरियल पर इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगा रहे हैं. हाथ में फ्रैक्चर के इलाज के लिए मृत महिला 09 फरवरी को जिला अस्पताल पहुंची थी।

महिला परिजनों का कहना है कि मृत महिला को यहां से कुछ दलाल उन्हें बकायदा गाड़ी में बिठा कर निजी अस्पताल गीता देवी मेमोरियल ले आए. जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने ऑपरेशन की बात कही लेकिन ऑपरेशन हुआ नहीं. ऑपरेशन की तिथि को लगातार आगे बढ़ाया गया. इस दरम्यां महिला को 3 दिनों तक भूखे-प्यासे रखा गया. आखिरकार शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात लगभग 01 बजे महिला ने दम तोड़ दिया।

ग्राम पंचायत सतरेंगा के आश्रित मोहल्ला कोराईपारा निवासी सुनीबाई कोरवा (50) 09 फरवरी की दोपहर को इलाज के लिये अपने बेटे के साथ जिला अस्पताल पहुंची थी परिजनों ने बताया कि महिला के हाथ में फ्रैक्चर था क्योंकि जिला अस्पताल में सस्ता इलाज मिलता है. वे डॉक्टर से मिले लेकिन वह जिला अस्पताल में एडमिट होते इसके पहले ही एक शुभम नाम का युवक उनके संपर्क में आया, जिसने कहा कि गीता देवी मेमोरियल में अच्छा इलाज मिलेगा. 2 दिन में छुट्टी भी मिल जाएगी. इतने में गीता देवी मेमोरियल के ही दो-तीन लोग वाहन लेकर जिला अस्पताल पहुंच गए. महिला मरीज को बकायदा जिला अस्पताल से गीता देवी मेमोरियल में दोपहर के लगभग 2:00 बजे शिफ्ट कर दिया गया।

अस्पताल पहुंचने के बाद गीता देवी मेमोरियल के चिकित्सक।ने परिजनों को बताया कि सभी टेस्ट हो गए हैं. खून की आवश्यकता है. इसके बाद ऑपरेशन किया जाएगा. सामाजिक कार्यकर्ता ने सरफराज पहाड़ी कोरवा आदिवासियों के मदद कर रहे थे. जिनके माध्यम से दो यूनिट खून का इंतजाम रात को ही कर दिया गया. लेकिन अस्पताल प्रबंधन द्वारा ऑपरेशन नहीं किया. 09 फरवरी को एडमिट होने के बाद 10 और 11 फरवरी को भी ऑपरेशन नहीं हो सका. ऑपरेशन के पहले महिला को भूखे रहने को कहा गया था. लगभग 3 दिन तक पहाड़ी कोरवा महिला अस्पताल में भूखे-प्यासे पड़ी रही. परिजनों को भी ठीक तरह से मिलने नहीं दिया गया. ऑपरेशन न होने के बाद महिला 11 फरवरी की रात को ही क्रिटिकल कंडीशन में आ गई. अस्पताल प्रबंधन ने तब परिजनों को महिला को कहीं और ले जाने को कहा. जिस दौरान देर रात महिला की मौत हो गई।
छत्तीसगढ़ - निजी हॉस्पिटल की लापरवाही से राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र समुदाय पहाड़ी कोरवा महिला की मौत , प्रसासन में मचा हड़कंप

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH