छत्तीसगढ़ - जन्‍मदिन था किसी और का लेकिन दावत उड़ाई चार भालुओं ने , पढ़े पूरी खबर

कांकेर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - जन्‍मदिन था किसी और का लेकिन दावत उड़ाई चार भालुओं ने , पढ़े पूरी खबर
कांकेर 11 फरवरी 2022 -  जन्‍मदिन की खुशियां मनाई जा रही थी, बर्थ-डे पार्टी के बाद बचा हुआ भोजन घर के पास ही रख दिया गया था। वहीं भोजन की सुगंध पाकर भालुओं का दल गांव में पहुंच गया और इन भालुओं ने बचे हुए भोजन की जमकर दावत उड़ाई। यह नजारा छत्‍तीसगढ़ में कांकेर जिले के चारामा में स्थित हल्बा गांव में देखने को मिला।

बता दें कि हल्‍बा गांव में रहने वाले सीताराम सोनी के नाती का जन्मदिन था सीताराम ने नाती के जन्‍मोत्‍सव पर घर में छोटी से पार्टी रखी गई थी। अंत में पार्टी के बाद बचे हुए भोजन को घर के आंगन में ही रख दिया गया था। इसकी सुगंध पाकर चार भालू गांव में आ धमके और सीधे सीताराम सोनी के घर के आंगन में पहुंच गए।

रात लगभग 11 बजे पहुंचे चार भालू लगभग एक घंटे तक वहां जमे रहे और उन्होंने बचा हुआ भोजन चट कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया है, जिसे इंटरनेट मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। दूसरी ओर एक साथ चार भालू के गांव में पहुंच जाने से लोगों में दहशत भी दिखाई दी।

बता दें कि कांकेर जिला पर्वतीय क्षेत्र होने के कारण यहां अक्सर भालू और तेंदुआ देखा जाता है। जो भोजन और पानी की तलाश में रहवासी इलाकों में आ जाते हैं। कुछ दिन पहले ही पानी की तलाश में आए एक तेंदुए की कुएं में गिरकर मौत हो गई थी, जिसे ग्रामीणों देखकर वन विभाग को सूचित किया था।

सूचना के बाद वन विभाग की टीम वहां पहुंची और उसका पोस्टमार्टम कराया था। वहीं, एक भालू भी कुएं में गिर गया था। जिसे वन विभाग की टीम ने सुरक्षित निकाला था।

ताज़ा समाचार

भाई के प्यार में पगलाई शादीशुदा बहन, देर रात भाई को ससुराल बुलाकर किया ऐसा कांड की..
भाई के प्यार में पगलाई शादीशुदा बहन, देर रात भाई को ससुराल बुलाकर किया ऐसा कांड की..
छत्तीसगढ़ की सबसे खूबसूरत किन्नर की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने कई संदेहियों को लिया हिरासत में..
छत्तीसगढ़ की सबसे खूबसूरत किन्नर की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने कई संदेहियों को लिया हिरासत में..
सक्ती - CMHO मैडम अपनी झूठी वाहवाही लूटेंगे कब तक??, जरा सक्ती हॉस्पिटल में झांक कर तो देखिए, शर्म ना आ जाय तो कहना..
सक्ती - CMHO मैडम अपनी झूठी वाहवाही लूटेंगे कब तक??, जरा सक्ती हॉस्पिटल में झांक कर तो देखिए, शर्म ना आ जाय तो कहना..
सक्ती - स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने एक और उपलब्धि किया अपने नाम, जटिल आपरेसन कर महिला को दी नई जिंदगी..
सक्ती - स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने एक और उपलब्धि किया अपने नाम, जटिल आपरेसन कर महिला को दी नई जिंदगी..
छत्तीसगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल सहित ये 08 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल सहित ये 08 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ में मंगलवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मंगलवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - हेडमास्टर की हत्या के बाद गांव में भारी बवाल, आरोपियों के घर मे लगाई आग, पूरा गांव छावनी में तब्दील
छत्तीसगढ़ - हेडमास्टर की हत्या के बाद गांव में भारी बवाल, आरोपियों के घर मे लगाई आग, पूरा गांव छावनी में तब्दील
रायगढ़ और कोरबा के बॉर्डर में चल रहे बड़े जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 90 लाख के सामानों के साथ 33 जुआरी गिरफ्तार
रायगढ़ और कोरबा के बॉर्डर में चल रहे बड़े जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 90 लाख के सामानों के साथ 33 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर उसे कर दिया शोसल मीडिया में वायरल
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर उसे कर दिया शोसल मीडिया में वायरल
छत्तीसगढ़ - सड़क हादसे में प्रेमी की हुई मौत, आहत प्रेमिका ने उठाया ऐसा कदम की..
छत्तीसगढ़ - सड़क हादसे में प्रेमी की हुई मौत, आहत प्रेमिका ने उठाया ऐसा कदम की..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH