सक्ती - स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने एक और उपलब्धि किया अपने नाम, जटिल आपरेसन कर महिला को दी नई जिंदगी..
सक्ती 21जुलाई 2026 - चिकित्सा के क्षेत्र में सक्ती जिले को एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। बाराद्वार रोड में संचालित स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल सक्ती के सुप्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सिद्धार्थ कुमार और उनकी टीम ने जिले में पहली बार एक अत्यंत जटिल और गंभीर ऑपरेशन को सफलता पूर्वक किया है।
स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर प्रदीप राठौर ने बताया कि 50 वर्षीय महिला नीरा बाई अपने घर के बाथरूम में फिसल कर गिर गईं। इस हादसे में उनके कमर की हड्डी (हिप जॉइंट) बुरी तरह से फ्रैक्चर हो गई थी। जिसके चलते 50 वर्षीय नीरा बाई का चलना फिरना पूरी तरह बंद हो चुका था। नीरा बाई को बेहद गंभीर हालत में स्पर्श हॉस्पिटल सक्ती लाया गया।
यहाँ वरिष्ठ आर्थोपेडिक व जॉइंट रिप्लेसमेंट विशेषज्ञ डॉ. सिद्धार्थ कुमार ने तुरंत स्थिति को संभाला और मरीज की स्थिति को देखते हुए आर्थ्रोप्लास्टी (Hip Replacement) करने का निर्णय लिया। फिर डॉ. सिद्धार्थ कुमार ने अपनी कुशल चिकित्सा पद्धति से टूटी हुई हड्डी को बदलकर सफल जॉइंट रिप्लेसमेंट किया। ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा है और मरीज नीरा बाई अब तेजी से रिकवर हो रही हैं। नीरा बाई के परिजनों ने सफल ऑपरेशन के लिए डॉ. सिद्धार्थ कुमार और डॉ. यामीन अब्दुल्ला, डॉ. रूपनारायण साहू, प्रदीप राठौर स्पर्श हॉस्पिटल की पूरी टीम का सहृदय आभार व्यक्त किया है।
इस सफल सर्जरी के बाद अब सक्ती और आसपास के मरीजों को बड़े ऑपरेशन के लिए बिलासपुर, रायपुर या अन्य बड़े शहरों के चक्कर काटने और लाखों रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
बता दे कि सक्ती के बाराद्वार रोड में संचालित स्पर्श हॉस्पिटल में अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर और उच्च स्तरीय उपकरणों की मदद से अब जटिल से जटिल आर्थोपेडिक और सर्जिकल ऑपरेशन स्थानीय स्तर पर ही संभव हो पा रहे हैं।
















